रायबरेली। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रचार के लिए रवाना किया गया और कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों से 6 मई 2019 को मतदान दिवस में मतदान करने की अपील की गई। डीएम की अगुवाई में एक विशाल रैली को सुपर मार्केट, कैपरगंज, खोयामंड़ी, काहरो का अड्ड़ा, जहानाबाद, डाबल फाटक, रेलवे स्टेशन, मंन्शा देवी होते हुए पैदल जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशअध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी पदाधिकारियो की टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र से पहुँचे पदाधिकारियो ने मिलकर इस रैली को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी डॉ राजेश प्रजापति ,अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी/नोडल अधिकारी पी एन सिंह, स्वीप ब्रांड एंबेसडर डॉ श्रेया, समाजसेवी अवतार सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह मोंगा, महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन, अवतार सिंह मोंगा, जी0सी0 चौहान, एसके सोनी, दीनानाथ मास्टर, ओमप्रकाश चौबे, हरमिंदर सिंह सलूजा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, गीता गुप्ता, राजेश सोनी, भौमेश सोनी, ओमप्रकाश मिश्रा, शिव प्रकाश गुप्ता, अजय द्विवेदी, अमर मौर्य, अनिल गुप्ता, गुरजीत सिंह तनेजा, कमल सिंह बग्गा, निर्मल सिंह खनूजा, अमरीक सिंह अरोड़ा, अजय कुमार द्विवेदी, हरभजन सिंह छाबड़ा, मोनू बग्गा, त्रिलोचन सिंह नरूला, रवींद्र सिंह छाबड़ा, काके सिंह गांधी, अतुल गुप्ता, बलदीप सिंह अरोड़ा, रघुवीर सिंह छाबड़ा,बल्लू सिंह, इंद्रजीत सिंह मोंगा, कुलदीप सिंह अरोड़ा, राजेंद्र अवस्थी, स्नेह लता, प्रियंका अवस्थी एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी सरदार अवतार सिंह छाबड़ा ने सबका धन्यवाद किया। सुरक्षा व्यवस्था में शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह व एस0एस0आई संजय कुमार सिंह, एसआई रावेन्द्र सिंह के साथ उनकी टीम चप्पे चप्पे लगकर ट्रैफिक व्यवस्था सहित रैली में सहयोग दिया।
मतदाता जागरूकता रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी, डीएम के साथ व्यापारियों ने पैदल चलकर जागरुकता फैलाई चौहान गुट जीसी सिंह चौहान ने पदाधिकारियो को लेकर आम जनमानस में मतदाताओं से 6 मई को वोट डालने की अपील